विधायक जी का धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। खीरी के विधायक दिनों आमजन के लिए परेशान नजर आने लगे है। उन्होनें कभी किसानों के लिए तो कभी आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर आए दिन धरना पर बैठना शुरू कर दिया है अब आम नागरिकों की समस्याएं कितनी सुलझ पाई वह अलग बात लेकिन विधायक जी की इस शैली ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा मे ला दिया है।
सदर सीट से भाजपा विधायक योगेश वर्मा बीती रात में बस स्टेशन से होते हुए जा रहे थे तभी उनकी कार और एम्बुलेंस जाम में फस गई। यह जाम बस स्टेशन के सामने गलत तरह से खड़ी बस की वजह से लगा था।एम्बुलेंस तो जैसे तैसे निकल गई लेकिन विधायकजी की कार फस गई, अब यह देख विधायकजी का पारा हाई हो गया। बस क्या था विधायकजी वहीं पर धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने की बात सुन प्रशासन के हाथ पांव फूल गौए आनन फानन में सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुचा, और मान मनोव्वल करने लगा काफी देर विधायक नही माने तो एसडीएम अरुण भी पहुचे जिनकी गुजारिश पर कई घण्टे तक चला धरना खत्म हो गया ।
रिपोर्ट-हिमांशु

No comments