सांसद धर्मेंद्र यादव का हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव आज जौनपुर मे समाजवादी बहुजन युवा सम्मेलन मे शामिल होने पहुंचे। रास्ते मे मडियाहू विस में युवा सपा नेता लकी यादव ने हजारों साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान युवाओं मे गजब का उत्साह दिखाई दिया। गगनचुंबी नारो से उत्साह मे लबरेज युवा अपने नेता की एक झलक पाने को व्याकुल रहे। इस अवसर पर उनके साथ चल रहे पुर्व मंत्री पारसनाथ यादव,जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन, गौरी सोनकर, आर.बी.यादव, अतुल सिंह, पवन लोहिया समेत जनपद के वरिष्ठ नेता काफिले में साथ-साथ रहे। सम्मेलन के अलावा दर्जनों जगह चाय का कार्यक्रम के अलावा हर जगह कार्यकर्ता फूल माला के साथ अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

No comments