आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
चंदौली। जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज अलसुबह आकाशीय
बिजली की चपेट में आने से पीतपुर गांव निवासी किसान
लालजी बिंद (55) की मौत हो गई। वह अपने खेत स्थित मड़ई पर बैठे थे।
घटना से गांव में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली अंतर्गत पीतपुर गांव निवासी लाल जी बिन्द
का खेत पीतपुर गांव स्थित बंधी किनारे है। वे घर से कुछ दूर स्थित खेत पर
मड़ई लगाकर खेत की रखवाली करते थे। अलसुबह नित्य क्रिया-कर्म कर अपनी मड़ई
में बैठे थे। तभी अचानक तेज चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली लालजी के ऊपर आ
गिरी। जिससे मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। यह देख आसपास में खेत की
रखवाली करने वाले अन्य किसान दौड़कर पहुंच गए। उधर सूचना मिलते ही पत्नी समेत बच्चे व गांव के लोग रोते पहुंच
गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौके
पर भीड़ जुट गई। मृतक गरीब किसान की पत्नी सामरती सहित पांच छोटे-छोटे बच्चों के
करुण क्रंदन से लोग सिहर गए। लोगों का कहना है कि विधवा पत्नी समेत बच्चों का
पालन पोषण अब कौन करेगा। प्रधान झामा वनवासी ने तहसील प्रशासन से सहायता
उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
आकाशीय बिजली पडा दिल का
दौरा : वाराणसी चाैबेपुर के सुंगुलपुर गांव में रविवार की रात बिजली की
तड़तड़ाहट से हुए हार्ट अटैक से सजन कुमार चौहान 45 वर्षीय की मौत हो गयी।
रविवार को देर रात अचानक आकाशीय बिजली के तड़तड़ाहट होने गरज चमक के साथ
वर्षा होने से सुंगुलपुर गांव निवासी सजन कुमार चौहान को रात 11 बजे अचानक
दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गयी। परिजन शोमवार को लेखपाल को सूचना
देकर दाह संस्कार कर दिया।
http://www.jantakiawaz.org/category/state/utterpradesh/news-606545
http://www.jantakiawaz.org/category/state/utterpradesh/news-606545

No comments