Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फिल्म वीरगति को लेकर राजू,विशाल देसाई रोमांचित



डेस्क।  फिल्म वीरगति को लेकर निर्देशक राजू देसाई और विशाल देसाई काफी रोमांचित है। इस फिल्म में एक शहीद की कहानी को दर्शाया गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म 'वीरगति' में दिखाया गया है कि पत्थरबाजी की एक घटना में एक भारतीय सैनिक की मौत के बाद उसके परिवार वालों पर क्या गुजरती है। इसमें निखिल चव्हाण, यतिन कार्येकर, गौरव घटनेकर, अदिति भागवत, रिंकू राजगुरु और राधिका हर्षे हैं। जी5 की ओरिजनल फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। 
दोनों निर्देशकों ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'वीरगति' यह दिखाने का छोटा सा एक प्रयास है कि हमारी सुरक्षा के लिए हमारे जवान कितनी चुनौतियों का सामना करते हैं। गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के दर्शकों के लिए इसे रिलीज कर रहे हैं। यह हमारे युवाओं के जीवन में एक भावनात्नक सफर है जिन्हें आतंकवादियों द्वारा जिहाद की आड़ में गुमराह कर हिंसा करने के लिए उकसाया जाता है। जी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर ने कहा कि उन नायकों की कहानियों को दिखाना हमारे लिए सम्मान की बात है जिन्होंने हमारे देश की खातिर अपना जीवन का बलिदान कर दिया।

No comments