कुंभ मेले में हेलीपोर्ट के लिए निर्माण कराई जा बिल्डिंग का हिस्सा गिरा,दो मजदूर घायल
प्रयागराज। कुंभ मेले में हेलीपोर्ट के लिए निर्माण कराई जा बिल्डिंग का एक हिस्सा बुधवार देर रात अचानक ढह जाने से बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबकर दो मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ व पुलिस की राहत टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। जहां घायल मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वही मामले को लेकर मेलाधिकारी ने हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।
बतादे कि कीडगंज थाना क्षेत्र में मौजगिरि मंदिर के बगल में यमुना किनारे कुंभ के मद्देनजर हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। करीब चार करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग यह निर्माण करा रहा है। यह काम धीमा होने के कारण अब तेजी दिखाई जा रही है। मुख्यमंत्री के शहर में आगमन से पहले काम को गति दी जा रही है। इसके कारण ही बीम व लेंटर डालने का काम साथ किया जा रहा था। इस प्रक्रिया में दोनों के लिए शटरिंग डालकर जब मसाला डाला गया तो अचानक पूरी शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई, इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूर सर्वेश पुत्र राम अवध सोनभद्र जिले के भोरावल थाना क्षेत्र
स्थित उरेत गांव निवासी समेत दो मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ व पुलिस की राहत टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। जहां घायल मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

No comments