संयुक्त अभियान चला पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। चोरी
के मोबाइल सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को नीमगाँव पुलिस और
क्राइम टीम ने संयुक्त अभियान चला गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की
है। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से 2 लाख 54 हजार 922 रुपये कीमत के 22
मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। हालांकि अब तक गैंग का सरगना फरार है। जिसकी
तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों ने सदर कोतवाली इलाके
की दुकानों को टारगेट कर चोरी करने की बात कबूली है।
...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।
No comments