सांसद द्वारा सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही
लखीमपुर खीरी। जनपद के विकासखंड मोहम्मदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रछेलाबाजिदपुर के गांव बुझारी में सांसद रेखा अरुणा वर्मा द्वारा संपन्न किए जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार लापरवाही करते नजर आ रहे है। उपर्युक्त तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ठेकेदार कितनी गंभीरता से कार्य को पूरा कराने में लगे हुए हैं। ठेकेदार कम गिट्टी
डलवा कर सड़क निर्माण में पीली मिट्टी डलवा कर कार्य को पूरा कराने में लगे जबकि
मिट्टी की जगह सफेद बालू से कार्य होना चाहिए था, वहां मिट्टी से कार्य को
पूरा करने को लगे हैं। जिसकी जानकारी सांसद रेखा को नहीं दी गई। बताया जा रहा है ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसके चलते वहां से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है।
... रिपोर्ट : हरिओम सिंह, लखीमपुर खीरी।

No comments