तेज रफ़्तार पिकअप ने इलेक्ट्रिक रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल
लखीमपुर खीरी। जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ़्तार पिकअप ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रिक्सा चालक समेत दो अन्य यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी पर ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वस्थ्य कैम्प में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक उपर्युक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबौरी गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ़्तार पिकअप ने यात्री ले जा रहे इलेक्ट्रिक रिक्शा पर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे सवार राकेश तथा उनकी पत्नी समेत रिक्सा चालक घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौके मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस सहायता घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत पिकअप को कब्जे में ले लिया।
...रिपोर्ट : हरिओम सिंह।

No comments