समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलसंडा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने पिछड़े वर्ग के टीम लीडरों को स्मृति
चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव तक अपने अपने
क्षेत्र में प्रत्येक दिन अपना जनसंपर्क जारी रखें।
उन्होंने साथ ही
निर्देशित किया कि जिन टीम लीडरों के किसी कारण कोई गाँव रह गया है, उन गांव
का भी भ्रमण कर जनसंपर्क कर लें। आज समय की मांग है कि सपा राष्ट्रीय
अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने के लिए गठबंधन के
प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दर्ज कराएं। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के
अध्यक्ष राकेश प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है, सपा
सरकार के सुशासन को आज जनता याद कर रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज
गंगवार व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त
किया। कार्यक्रम का समापन 20 जनवरी को ग्राम सभा में विशाल जनसभा के
साथ किया जायेगा। गौरतलब है कि सात जनवरी से आरंभ हुई समाजवादी विकास विजन एक सामाजिक न्याय कार्यक्रम 20 जनवरी को समाप्त होना है ।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।
No comments