दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक अमौली महराजपुर निवासी आतिश यादव शनिवार की भोर पहर ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लादकर चकरपुर मंडी बेचने के लिए जा रहा था। साथ में उसका भाई अंशु (14) व शिवराजपुर के दारुदपुर निवासी चाचा जामपुरी (45) भी थे, दोनों ही ट्राली पर लदे बोरों के ऊपर बैठे थे। हाईवे पर कोयला नगर के पास फ्लाईओवर पर अचानक अनियन्त्रित हुई ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में अंशु व जामपुरी ट्राली के नीचे दब गए, जबकि ट्रैक्टर चला रहा आतिश बाल-बाल बच गया। आलू के बोरों के नीचे चाचा व भतीजे दब गए और निकल नहीं पाए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से आलू की बोरों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया।जहां पर दोनों की मौत हो गई। इधर हादसे के बाद फ्लाइओवर की एक लेन पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आलू के बोरे व ट्राली किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया।

No comments