अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से शोरुम में घुसा लोडर
सागर। शहर के मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर खड़े लोडर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक लोडर शोरुम का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जिसके चलते शटर के अंदर लगे कांच के गेट समेत अन्य सामग्री टूट गई। इस दौरान ट्रैक्टर के पहिया भी निकल गये।
आपको बता दें कि जिस जगह दुर्घटना हुई वह इलाका अधिक भीड-भाड वाला
क्षेत्र है, वही पास में ही H D F C
बैंक भी स्थित है। घटना सुबह हुई इस दौरान भीड-भाड नहीं थी। वरना गंभीर घटना से इंकार
नहीं किया जा सकता था। घटना मकरोनियां चौराहे से आधा किलोमीटर दूर बंडा रोड की है। जहां स्थिति राकेश जैन के श्रीजी सेनेटरी शोरुम के पास खड़े लोडर में सामने से आ रहे सरिया से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडर शो रूम का शटर तोड़ अंदर घुस गया। घटना के चलते काफी शो रूम में काफी क्षति हुई है। फ़िलहाल घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश।

No comments