Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लेखनी सशक्त रखो, पत्रकारिता की छवि धूमिल न हो- शिवम चौरसिया

पुरवा/उन्नाव। पावों के छाले तुम देखो, कांटों की जात न पूछो तुम। बंजर धरती की पीड़ा जानो, कैसे हुई बरसात न पूछो। इन पंक्तियों के माध्यम से युवा पत्रकार साथियों को प्रेरणा देते हुए संगठन के गैर जनपद प्रभारी शिवम चौरसिया ने व्यक्त किये। उन्होंने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण चौथे स्तम्भ को निडर व सशक्त बनने का आह्वान किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार विकास खण्ड असोहा के ग्राम चन्दनखेड़ा स्थित जी डी आर सी पब्लिक इं कालेज में जनहितकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय ने विभिन्न बिन्दुओं पर परिचर्चा की। साथ उन्होंने बताया कि कुछ सदस्यों ने संगठन छोड़ने की जानकारी व्हाट्स अप समूह में दी है। साथ ही जो सदस्य लगातार बैठकों से नदारद हैं उन्हें भी नोटिस आज ही जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में देर से पहुँचने वाले सदस्यों के लिए भी उचित कार्रवाई का सुझाव कई सदस्यों ने रखा। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। चौरसिया महासभा के जिलाध्यक्ष व जनहितकारी संगठन के हरदोई प्रभारी शिवम चौरसिया ने संगठन में शामिल हुए युवा सदस्यों को प्रेरित किया। आज की बैठक में भी दर्जनों सदस्य नदारद रहे।
इस अवसर पर महामंत्री शीतल वर्मा, संरक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ दिनेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मो अहमद उर्फ चुनई, रत्नम चौरसिया एडवोकेट,  संजय चौरसिया,  बहारुद्दीन खां,  राजेश चौधरी, सुभाष, अभिषेक, राम राज सिंह, राजेंद्र शुक्ला, सुधीर अवस्थी, अमित, संतोष शुक्ला समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया और कार्यक्रम का आयोजन सुखराज सिंह उर्फ गुड्डू भदौरिया ने किया।

रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट

No comments