Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बालिका की गला रेत कर हत्या

बण्डा। शहर के खुशीपुरा वार्ड एक में 16 वर्षीय नाबालिक बालिका की गला रेत कर हत्या कर दी। उस समय घर पर वह अकेला था। हमलावर हत्या कर भाग निकले। वहीं घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रोशनी (नाम काल्पनिक) 10 वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी मॉ चन्द्रा देवी (नाम काल्पनिक) दूसरे के घर खाना बनाने का कार्य करती है। जिसके लिए चन्द्रा सुबह खाना बनाने के लिए निकल गई। चन्द्रा के अनुसार वह रोशनी को अकेली घर में छोड़ कर गई थी। चन्द्रा जब वापिस लौटी, तो उसने बेटी का रक्तरजिंत शव देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को छानबीन के दौरान एक मोबाइल घटना स्थल पर मिला। जो संभवता हत्यारे का हो सकता है। पुलिस सभी पहुलओं पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारे ने बालिका की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की ळैं यह घटना करीब सुबह 10 बजे के मध्य की हो सकती है। पुलिस मोबाइल डिटेल्स को भी खंगालने में जुटी हुई है। संभवतः काल्स डिटेल्स से हत्यारे से जुड़ा क्लू मिल सकता है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खँगालने में लगी है। बण्डा टी आई सतीश सिंह के अनुसार हत्यारा बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

No comments