Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तालाब खुदाई के दौरान मिली देवी लक्ष्मी की बेशकीमती मूर्ति



बाराबंकी। जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा द्वारा बनवाये जा रहे तालाब की खुदाई के दौरान देवी लक्ष्मी की एक बेशकीमती मूर्ति बरामद हुई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगते ही मूर्ति देखने का लोगों का तांता लग गया और लोग पूजा अर्चना में जुट गए। 

इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम ने मौके पर तहसील की टीम को भेजकर मूर्ति को कब्जे में कर मालखाने के डबल लॉक में रखवा दिया। खुदाई में मिली मूर्ति का वजन लगभग एक किलो है और उसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। फ़िलहाल मूर्ति किस धातु की है इसका अभी पता नहीं लग पाया इसके लिए पुरातत्व विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

No comments