भारतीय वायुसेना ने लिया पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला
डेस्क। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान से पुलवामा का बदला ले लिया। आज तड़के करीब 3:30 बजे वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के कई कमांडर और आतंकी ट्रेनर्स मारे गए।
आज विदेश मंत्रालय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसके पुष्टि की और बताया कि ये एयर स्ट्राइक पाकिस्तान के बालाकोट में किया गया। विदेश सचिव विजय गोखले ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'बालाकोट में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों, ट्रेनर्स और सीनियर कमांडर्स सहित और कई जहादियों के ग्रुप को खत्म कर दिया गया है। ये कैंप मौलाना युसूफ अजहर हेड कर रहा था जो जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का रिश्तेदार है। ये स्ट्राइक टारगेटे था। जहां पर ये हमला किया गया ये सिविलियन जगह से काफी दूर है।
उन्होंने बताया, ऐसी खबरें मिली थीं कि देश पर और कई हमले होने वाले हैं, इंटेलिजेंस से जानकारी मिली के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद देश के कई हिस्सों में सुसाइड टेरर अटैक और फिदायीन हमले कराने के लिए जिहादियों को ट्रेनिंग दे रहा है। इसे देखते हुए ये स्ट्राइक जरुरी हो गया था। उन्होंने ये भी कहा कि ये आतंकी दो दशकों से पाकिस्तान में एक्टिव हैं और कई बड़े हमलों के लिए हैं, पाकिस्तान से इन्हें पनाह मिली थी लेकिन कभी पाकिस्तान ने इस बात को कबूल नहीं किया। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर आत्मघाती बम हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और आज एयर स्ट्राइक करके उसके अल्फा 3 ठिकाने को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया।

No comments