3 घरों में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान
देवरी कला। जनपद के थाना केसली अंतर्गत ग्राम मरामाधो में शंकर चढार , नन्हे चढ़ार , नई बहू चढ़ार के 3 घरों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ, इसमें करीब 15लाख
लाख रुपए का नुकसान की खबर है मौके पर पुलिस विभाग राजस्व विभाग के अधिकारी निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को पुलिस स्टाफ के साथ तथा नायब तहसीलदार संगीता मेहतो, देवेंद्र कच्छावा आर आई सोना मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों के सहयोग से आग बुझाई। पुलिस ने बताया कि तीनों परिवार के लोग गांव में सगाई कार्यक्रम में गए थे इसी दौरान तीनों मकानों में आग लग गई और मकान जलकर खाक हो गए घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया नुकसान करीब 15 लाख रूपए बताया जा रहा है। कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि गांव वालों ने टैंकर की मदद से रात्रि करीब 10:00 बजे आग पर काबू पा लिया है।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया, सागर मध्य प्रदेश।
No comments