ऋषि कुमार शुक्ला ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार
डेस्क। सीबीआई के नवनिर्वाचित निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को जांच एजेंसी प्रमुख का पदभार संभाला। शुक्ला के नाम पर सेलेक्ट कमेटी ने मुहर लगाई, इस कमेटी में मुख्य
न्यायाधीश रंजन गोगोई, पीएम मोदी और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल
थे। आपको बता दें कि ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति दो सालों के लिए की गई
है, उन्हें काफी तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है, इससे पहले वे मध्य
प्रदेश के डीजीपी समेत अन्य पदों का भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
भारतीय पुलिस सेवा 'आईपीएस' के 1983 बैच के अधिकारी शुक्ला ऐसे समय में सीबीआई का कार्यभार संभाल रहे हैं जब एजेंसी तथा कोलकाता पुलिस के बीच विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है और केन्द्र तथा पश्चिम बंगाल सरकारें एक.दूसरे के सामने खड़ी हैं।

No comments