Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शहीदों की शहादत पर फूटकर रोया देश, जिम्मेदार कब रोएंगे।

उन्नाव।
पक गई हैं आदतें बातों से सर होंगी नहीं,
कोई हंगामा करो, ऐसे गुजर होगी नहीं।
कवि दुष्यंत कुमार की उपरोक्त लाइनों को चरितार्थ करने की जरूरत महसूस करते हुए आज देश आक्रोशित और दुखी हैं साथ ही जिम्मेदारों से देश के बहादुर बेटों की शहादत का बदला लेने की मांग कर रहा है।

जगह-जगह कैडिल मार्च विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं राजनेता, समाजसेवी और देशवासी शहीदों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
उन्नाव के लाल अजीत कुमार'आजाद' के घर पर भी दिन भर राजनेता, समाजसेवियों सहित जनपद के आलाधिकारियों ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सपा नेताओं में एमएलसी सुनील सिंह'साजन', मनीषादीपक, अनिरुद्ध सिंह चंदेल सहित अन्य दलों के नेताओं ने शहीद सैनिक आजाद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व सांसद अन्नू टंडन परिजनों को ढांढस बंधाती हुई।
सपा MLC सुनील सिंह साजन शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए।
   
 कैंडल मार्च में नज़र अकेडमी के प्रबंधक मो नज़र, शिवनन्दन, अनिल,अंकित सचान, विनोद, इम्तियाज़, शाहीन, ज्योति, आशुतोष, संजीत, विवेक सिंह यादव, पियूष चौहान, पवन शर्मा, मधुराज, धीरज सहित अकेडमी के समस्त छात्र तथा छात्राएं निकालते हुए।




No comments