मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन घायल
निगोही/शाहजहांपुर। निगोही मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई भिंडत में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक घायल को उसके परिजन बरेली के किसी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए।
जानकारी के अनुसार थाना निगोही के ग्राम बंड्या निवासी अजय पाल तथा मनोज अपनी बाइक से ग्राम चमरूआ में ईंट भट्टे पर ईट देखने गए हुए थे। वहां से लौटते समय निगोही बीसलपुर मार्ग पर सामने से आ रही बुलट मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। बुलेट सवार घायल के परिजन वहां अपनी गाड़ी लेकर आए उसे लेकर बरेली चले गए मनोज और अजय पाल को एंबुलेंस से निगोही सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट - पंकज सिंह,निगोही शाहजहांपुर यूपी

No comments