असंगठित श्रमगारों को भी मिलेगी पेंशन, जाने कैसे........
डेस्क। असंगठित श्रमगारों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके प्रति केंद्र सरकार बेहद महत्वपूर्ण कदम उठानें जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन स्कीम 15 फरवरी से शुरू हो रही है। कोई भी अंसगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ कामगर जिसकी उम्र 40 वर्ष से कम हो और किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा न ले रहा हो, वह इसका फायदा उठा सकता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगर, घरों में काम करने वाले नौकर, ड्राइवर,रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने का काम करने वाले कामगरों को रखा गया है। माना जा रहा है कि इसमें वे जो पहले से नेशनल पेंशन स्कीम जैसी स्कीम का फायदा उठा रहे हैं, वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते। अथवा पति, पत्नी में से जिसे पेंशन का लाभ मिल रहा है, यदि उसकी मौत हो जाती है तो उसके बच्चों को उसकी पेंशन नहीं मिल सकेगी। बेहद महत्वपूर्ण स्कीम में आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। सरकार ने इस पेंशन स्कीम को असंगठित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ही पेश किया है। इस स्कीम के तहत 3 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार इस स्कीम को लेने वाले को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन देगी। सरकार और पेंशन लेने वाले एक समान अमाउंट पेंशन के लिए देंगे। ये स्कीम 15 फरवरी से लागू हो जाएगी। वहीं इस स्कीम के लिए जरूरी दस्तावेज के तौर पर आवेदक के पास आधार कार्ड तथा सेविंग बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना जरूरी है। व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
साथ ही एक शर्त यह भी रखी गई है कि उसे लाभ लेने के लिए संबधित खाते में हर महीने 55 रुपए जमा करने होंगे। यदि कोई 18 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करता है तो उसे हर माह 55 रुपए जमा करना होंगे। वहीं जो व्यक्ति 40 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करेगा उसे हर माह 200 रुपए जमा करना होंगे। 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

No comments