प्रधानमंत्री को मिला शांति पुरस्कार
डेस्क। देश के प्रधानमंत्री सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित हो कर देश के प्रथम सम्मानित नागरिकों की सूची में शामिल हो गए। उन्हे यह पुरस्कार शांति पुरस्कार के तौर पर प्रदान किया गया। सम्मान के दौरान प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात पर बल दिया।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी को उनकी आर्थिक नीतियों एक्ट ईस्ट नीति और विकासोन्मुखी कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। पीएम मोदी ने इसे 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है। बताते चले कि पीएम मोदी से पहले यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिवो में कोफी अन्नान और बान की.मून को भी मिल चुका है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम के भारतीय दर्शन का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत पूरी दुनिया को एक परिवार के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए नहींए बल्कि पूरे देश और पिछले 5 साल में अर्जित इसकी सफलता के लिए हैए जिसमें 130 करोड़ लोगों का योगदान है।

No comments