Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

टूटी पुलिया दे रही मौत को दावत


...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। नहरों पर स्थित पुलों की दीवारे न होने से बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। नहर विभाग की उदासीनता का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
प्राप्त विवरण के अनुसार शारदा नहर की ब्रांच मौरावा रजबहा पर स्थित जोरावरगंज गांव में बनी पुलिया पर साइड दीवारों के न होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह पुलिया खुलेआम राहगीरों को मौत की दावत दे रही है। ऐसे ही विभिन्न प्रकार के हादसे क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं। 
यात्रियों की जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि पुलिया पर साइड की दीवारें बिलकुल भी नहीं है। यही नहीं जोरावरगंज से और आगे बढ़े तो इसी नहर पर बरौली मोड़ के समीप पुल पर भी दीवारें टूटी पड़ी है। इन दोनों ही स्थानों पर तीक्ष्ण मोड़ भी है। किन्तु प्रशासन धृतराष्ट्र बना बैठा है और किसी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रहा है। यही हाल पुरवा मझिगवां मार्ग पर स्थित कस्बा से कुछ मीटर दूर से गुजरने वाली नहर पुलिया का है। यहां भी पुलिया की साइड दीवार टूटी पड़ी है।  
इस धरातलीय अव्यवस्थाओं को देखकर कहा जा सकता है कि स्थानीय नागरिकों की चिंता प्रशासन को कतई नहीं है। शायद इसीलिए वर्षों से टूटी पड़ी इन पुलिया पर किसी को तरस नहीं आ रहा है।

No comments