तेज रप्तार ट्रक ने ली दम्पति की जान
रायबरेली। जिले के डलमऊ क्षेत्र अंतर्गत कनहा चैराहा पर तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दम्पति को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के खपड़ाताल निवासी रामनारायन अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बाजार जार रहे थे। इस दौरान कनहा चैराहा पर पीछे आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दी गई घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।

No comments