ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवको की मौत
लखीमपुर खीरी। शेरशाह सूरी द्वारा बनवाई गई जिले से गुजरी जी.टी रोड इन दिनों मौत की सड़क में तब्दील होती जा रही है। ताजा मामला फरधान इलाके का है जहां लालपुर बैरियर के पास ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारते हुए उन्हें रौंद दिया।
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस द्वारा दी गई घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की वजह हाइवे में बने गड्ढो और टूटी सड़क को बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।

No comments