सेबी ने रिटायरमेंट सेविंग को सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड कैटेगरी में रखने को दिए निर्देश
डेस्क। रिटायरमेंट सेविंग की शुरुआत जल्द से जल्द कर देनी चाहिए। कई निवेशक इसके लिए सामान्य म्यूचुअल फंडों को उपयुक्त नहीं मानते हैं। इन्हें लेकर उनके मन में शंका रहती है। खासतौर से रिटायरमेंट सेविंग के लिए लॉन्च किए गए म्यूचुअल फंड इस परेशानी को दूर करते हैं। अब, सवाल उठता है कि क्या ज्यादा बचत के लिए ये म्यूचुअल फंड बेहतर हैं? क्या एनपीएस जैसे विकल्पों से अलग इनमें कोई फायदा मिलता है? ज्यादातर रिटायरमेंट फंड को आए अभी कुछ साल ही हुए है।ं हाल में सेबी ने इस तरह के प्रोडक्ट को अलग कैटेगरी में रखने के लिए कहा है इन्हें सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड कैटेगरी में रखा जाएगा रिटायरमेंट फंड इसी श्रेणी में आते हैं इनमें पांच साल की लॉक-इन अवधि होती है।
लॉक-इन अवधि का एक फायदा यह है कि इससे लंबी अवधि में बचत करने की आदत बनती है। यही बात इन्हें रेगुलर म्यूचुअल फंडों में अलग करती है। इस तरह के फंडों के साथ भारी-भरकम एक्जिट लोड (3-4 फीसदी) भी होता है. यानी अगर निवेशक मैच्योरिटी से पहले फंड से पैसे निकालता है तो उसे काफी पेनाल्टी देनी पड़ती है। यही नहीं, इन फंडों के साथ टैक्स डिडक्शन का फायदा भी मिलता है। यह बेनिफिट ईएलएसएस की तरह सेक्शन 80सी के तहत उपलब्ध होता है।
ज्यादातर रिटायरमेंट फंड 3-4 वैरियंट के साथ आते हैं। ये अलग-अलग आयु वर्ग के निवेशकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड को लेते हैं। यह तीन प्लान की पेशकश करता है. प्योर इक्विटी प्लान, हाइब्रिड इक्विटी प्लान और हाइब्रिड डेट प्लान। जबकि टाटा रिटायरमेंट सेविंग और प्रिंसिपल रिटायरमेंट सेविंग्स कंजर्वेटिव, मॉडरेट और प्रोग्रेसिव प्लान के साथ आते हैं। हर एक प्लान में एसेट का एलोकेशन अलग-अलग होता है। निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी एक को चुनने के लिए आजाद होता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने हाल में ही में चार वैरियंट के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड लॉन्च किया है. बहुत कम रिटायरमेंट फंडों ने ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।
ये फंड लंबी अवधि में शुद्ध इक्विटी फंडों से पिछड़ सकते हैं।
स्कीम का नाम /एयूएम (करोड़ रुपये) / 3 साल का रिटर्न / 5 साल का रिटर्न
फ्रैंकलिन इंडिया पेंशन फंड/ 430/ 8.93/ 11.81
प्रिंसिपल रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (कंजर्वेटिव)/ 2/ 7.04/ -
प्रिंसिपल रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (मॉडरेट) 1/ 8.70/ -
प्रिंसिपल रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (प्रोग्रेसिव) 2/ 12.62/ -
रिलायंस रिटायरमेंट फंड (इनकम जेनरेशन) 226/ 7.64/ -
रिलायंस रिटायरमेंट फंड (वेल्थ क्रिएशन) 1366/ 12.46 / -
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (कंजर्वेटिव) 127/ 9.82/ 10.35/ -
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (मॉडरेट) 958/ 15.56/ 19.07/ -
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (प्रोग्रेसिव) 546/ 17.82 18.19 / -
यूटीआई रिटायरमेंट बेनिफिट पेंशन फंड 2677/ 9.65/ 10.30/ -

No comments