Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन पर किया कब्जा


 निगोही/शाहजहांपुर। निगोही ब्लाक के ग्राम गुलरिया चकझाउ में सरकारी जमीन को दबंगों ने कब्जा गांव के ही जोगेश, मैकू लाल एवं धनपाल वर्मा ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जगह पड़ी है।  वहीं पर गांव के कुछ लोग वहीं पर गांव के कुछ लोग उसी जमीन पर कई वर्षों से गोबर  ठोपते हैं। लगभग दो-तीन महीने से गांव के ही दलजीत सिंह नामक व्यक्ति का वहीं पर 3 बीघा जमीन है। गांव के लोगों ने बताया कि दलजीत सिंह ने 5 बीघा ग्राम समाज की भी जगह पर कब्जा कर लिया है। गांव वालों ने जब इस बात का विरोध किया तो दलजीत सिंह ने पुबाया से कुछ दबंगों को बुलाकर विरोध करने वाले व्यक्तियों को डराया धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस पर गांव के लोग 10:00 15 दिन पहले थाने आए शिकायत दर्ज कराने के लिए लेकिन थाने से भी उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली। तब जाकर आज गांव के लोगों ने एकत्रित होकर निगोही के हमजापुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने गांव के लोगों को समझाने की कोशिश कर धरना प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन गांव के लोगों ने पुलिस की एक ना सुनी तब जाकर पुलिस गांव के लोगों को तिलहर भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा के आवास पर ले गई। वहां विधायक ने गांव के लोगों को दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके उनको दंडित कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर गांव वालों ने हमजापुर चौराहे से जाम हटाया।

... रिपोर्ट- पंकज सिंह, निगोही शाहजहांपुर

No comments