अमेरिका चीन ट्रेड वार का शेयर बाजार में दिखा असर
डेस्क। सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। अमेरिका व चीन के बीच ट्रेड वार के दरम्यान वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ सुस्त पड़ने की चिंता का असर बाजार पर दिख रहा है। टाटा मोटर के शेयर में बड़ी गिरावट के बाद बाजार में गहमागहमी ला दी। पूरे दिन बाजार बिकवाली के दबाव में दिखा। कारोबार के खत्म होते होते बीएसआई का सेंसेक्स 425 अंक यानी कि 1.15 फीसदी गिरकर 36546.00 पर थम सका। शेयर बाजार में आज सेंसेक्स ने दिन की शुरूआत 36873 के साथ की। सेंसेक्स का अधिकतम 36885.58 व न्यूनतम 36480.62 रहा। सेंसेक्स में गिरवाट 26 प्वाइंट देखी गई। दिन भर की बिकवाली के दौरान सेंसेक्स की स्थिति लगातार बनती बिगड़ती देखी गई। इस दौरान कई बार मामूली अंतर के साथ वह संभालने की कोशिश में लगा रहा। इसी तरह से निफ्टी ने अपनी शुरुआत 11030.5 के साथ खुला। उसकी अधिकतम वैल्यू 11041.2 रही। उसका निम्नस्तर 10925.45 आंका गया। निफ्टी दो दिन ही 11000वैल्यू के ऊपर ही टिक सका।
सोना ने सुबह की शुरुआत 33199 प्रति 10 ग्राम से शुरू की आज बाजार में सोने की अधिकतम वैल्यू 33258 तथा न्यूनतम 33011 रहा। सोने का हाजिर भाव 33043रूपए रहा।
No comments