डेस्क। लोकसभा के चुनाव की तारीखे नजदीक आते ही बिहार में विभिन्न दलों के नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी गया है । इसी क्रम में शुक्रवार को जदयू को बड़ा झटका लगा है, बतादे कि पार्टी के विधानपरिषद के सदस्य ऋषि मिश्रा ने जदयू का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद ऋषि मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भाजपा के साथ कभी काम नहीं कर सकता, भाजपा सिर्फ बांटने की राजनीति करती है। मैंने बिना शर्त कांग्रेस ज्वाइन किया है, और अब जीवनभर कांग्रेस में ही रहकर जनता की सेवा करूंगा।
JDU MLC ने थामा कांग्रेस का दामन
Reviewed by Yogendra Kumar
on
February 02, 2019
Rating: 5
No comments