Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बजरंग दल,आर एसएस एवं मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला


निगोही/शाहजहांपुर।  जम्मू के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा किये गए सीआरपीएफ जवानों पर कायराना हमले के विरोध में बजरंग दल, आर एसएस, विद्यार्थी विभाग व किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा निगोही के हमजापुर चौराहे पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका गया एवं कार्यकर्ताओं ने ब्लाक में ज्ञापन दिया।जिसमे कहा गया कि पाकिस्तान हमेशा झूठ बोलकर आतंकियो का पालन पोषण करता है। क्योंकि वह भारत से कभी सीधे तौर पर युद्ध नहीं जीत सकता। पाक के इस्लामिक जेहादी पूरी दुनिया को दारुल इस्लाम बनाना चाहते हैं। लेकिन संगठन इनकी मनसा कभी पूरी नहीं होने देगा। भारत सरकार द्वारा तत्कालीन कार्यवाही करके पाक को करारा जवाब दें। अब एक भी सैनिक की कुर्बानी देश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी  एवं कार्यकर्ताओं ने कहा पाकिस्तान से सारे कूटनीतिक एवं राजनीतिक संबंध खत्म किए जाने चाहिए। 
...रिपोर्ट : पंकज सिंह, निगोही।



No comments