संपन्न हुआ तहसील दिवस
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। समाधान दिवस फरियादियों के लिए सिर्फ कोरम पूरा करने का दिवस बनकर रह गया है। मंगलवार को सम्पन्न सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पुरवा/उन्नाव। समाधान दिवस फरियादियों के लिए सिर्फ कोरम पूरा करने का दिवस बनकर रह गया है। मंगलवार को सम्पन्न सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
प्राप्त विवरण के अनुसार तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। आज आए कुल 51 मामलों में किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। इससे फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी है। पिछले कुछ समय से समाधान दिवस का यही हाल है। दूर दराज गावों से आने वाला पीड़ित अपनी समस्या के त्वरित निराकरण की आश लेकर तहसील प्रशासन के पास आता है। किन्तु जब फरियादियों को खाली हाथ लौटना पड़ता है तो उनके मन में एक टीस सी पैदा होती है। आज राजस्व के 20 मामले, पुलिस के 10, विकास के 8, स्वास्थ्य का 1 व अन्य 12 मामले आए हैं। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर तहसीलदार ओ पी शुक्ला, नायब तहसीलदार वी एन श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments