अचानक अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस
डेस्क। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमूरतगंज बिल्लहर घाट मार्ग पर आज सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। फ़िलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होने के चलते सड़क किनारे पलट गई।

No comments