पुलिस ने कछुआ तस्कर को किया गिरफ्तार
सागर। जनपद के गढाकोटा क्षेत्र से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास पुलिस ने एक जीवित कछुआ समेत कछुआ का मांस व कई खोपड़िया बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गढाकोटा रेस्ट हाउस आजाद वार्ड निवासी कमलू पुत्र सुखराम जो काफी समय से कछुओं की तस्करी करता था। रविवार को मुखबिर द्वारा मिली जानकारी पर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपने स्टाप व डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक की झोपड़ी से एक जीवित कछुआ समेत कछुआ का मांस व कई खोपड़िया बरामद की। जिसपर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया साथ ही आरोपी के विरुद्ध वन
प्राणी अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि जांच उपरांत आरोपी को
न्यायालय भेजा जायेगा।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश।

No comments