कान्हा पशु आश्रय का किया निरीक्षण,मिली खामियां
शाहजहांपुर। जनपद के विकासखंड पुवायां में मंगलवार को कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण पंकज मिश्रा भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने किया गया। इस दौरान आश्रय में कुल 162 पशु पाये गए । जिनमे से 21 बछड़े भी शामिल है और दो गाय दूध देने वाली भी शामिल है, आश्रय के अन्दर 200 गायों की क्षमता का सेड बना हुआ है। जिसके बावजूद भी पशुओं को पीने के पानी की व्यवस्था काफी खराब दिखी, जो पानी पशुओं को पीने के लिए भरा गया था। वह बहुत ही गंदा पाया गया और पशुओं के खाने के लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं नजर आई, पशु जो चारा खा रहे थे वह बिल्कुल सूखा भूसा था। जिसको लेकर उपस्थित कर्मचारी से बात की गई तो कर्मचारी ने बताया कि अभी तक पशु आश्रय की 9 बीघे जमीन किसी के कब्जे में थी, जो कि अब कब्जेदार से छुटकारा मिल पाया है। इसके बाद अब चारे की व्यवस्था की गई है, अभी तक सब कुछ ऐसे ही दाने पानी से चल रहा था। जिला संयोजक ने आश्रय में अनियमितताओं को देख उपस्थित कर्मचारियों को पशुओं के चारे-पानी में सुधर करने की सख्त हिदायत दी।
...रिपोर्ट : संजीव मिश्रा शाहजहांपुर।

No comments