नम आँखों ने दी जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
टीकमगढ । जिले के खरगापुर, देरी, अजनौर मे लोगों ने आंखों में आंसू दिलों में आक्रोश लिए शहीदो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिले के सभी युवाओं की एक भारी भीड़ के साथ कैंडल जलाकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओ ने पाकिस्तान द्वारा पुलवामा में की गई कायरता पूर्ण घटना का विरोध करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं ने भारत माता की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए जिले के कई जगहो पर युवाओ द्वारा सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और कहा ऐसी घटनाओं को अब हमारा देश नहीं सहेगा। ईट का जवाब पत्थर से मिलेगा। युवाओ ने सभी शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवार को भगवान सामर्थ प्रदान करें की कामना करते हुए चेतावनी दी कि अगर तुम एक मारोगे हम 100 मारेंगे, कभी आमने सामने लड़ा करो। आतंकवाद हमारे देश में अराजकता डर का माहौल पैदा करना चाहता है, लेकिन यह वीर भूमि है यहां का एक ,तुम्हारे 100 के बराबर है, यह कहते हुए सभी युवाओं द्वारा पुतला दहन कर 2 मिनट का मौन रखा गया।
...रिपोर्ट : खूबचन्द्र लोधी,टीकमगढ मध्यप्रदेश।
...रिपोर्ट : खूबचन्द्र लोधी,टीकमगढ मध्यप्रदेश।

No comments