तहसील मे किया गया राजस्व लोक अदालत का आयोजन
पलेरा/टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार पूरे प्रदेश में राजस्व लोक अदालत का आयोजन आज पलेरा तहसील मे किया गया। इस दौरान 448 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 261दाण्डिक एवं 187 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त ऋण पुस्तिका बंधक दर्ज किए जिसमें अतिरिक्त बराना न्यायालय 47 राजस्व प्रकरणों का निराकरण भी किया गया। नामांकन की आवेदन पर आकाश, विकास, ओमप्रकाश खटीक निवासी पलेरा का भी निराकरण किया गया। तहसील दार डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि ऐसा हर गांव में आगे चलकर किया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद अहिरवार, नायब तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, सोनम शर्मा नायब तहसीलदार एवं समस्त पटवारी मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी, टीकमगढ मध्य प्रदेश।

No comments