Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की सुनी समस्याएं


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओं का जल्द निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक ने आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा की गई सभी थाना प्रभारियों से हिस्ट्रीशीटर, मफ़रूर, गैंगस्टर, गुंडा, लूट, डकैती व जिला बदर अपराधियों की निगरानी करने तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, वही एसपी द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक एलआईयू को अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं एकत्रित कर संबंधित थाना प्रभारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी और पुलिस कार्यालय व थानों से आये पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

..... रिपोर्ट - जोगेंदर, पीलीभीत (यूपी)

No comments