Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

झोपड़ी में आग लगने से गिरस्ती हुई खाक



उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक झोपड़ी में आग लगने घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पल भर में ही पूरी गिरस्ती जलकर खाक हो गई। 

बतादे कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भटियापुर गांव निवासी नूरहसन पुत्र करमुल्ला अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार के साथ एक झोपड़ी में रहता है। नूरहसन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरता है। जो कि रोज की तरह आज सुबह भी वह मजदूरी के लिए तैयार हो रहा था। नूरहसन की पत्नी उसके लिए चूल्हे में नास्ता बना रही थी। इस दौरान वह झोपड़ी से निकल कर बाहर पानी लेने आई थी तभी झोपड़ी के अंदर अचानक आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मसक्क्त के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक झोपड़ी के अंदर बंधा बकरी का बच्चा व एक मोटरसाइकिल समेत पूरी गिरस्ती जलकर खाक हो गई। वही मामले को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
...रिपोर्ट : विक्रम, भाटियापुर।

No comments