जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
पीलीभीत । लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सुव्यवस्थित व निर्वाध रूप से
सम्पन्न कराने की तैयारियों को लेकर आज मण्डी परिसर में जिला निर्वाचन
अधिकारी,जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर के द्वारा मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण
के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी,जिलाधिकारी श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा
वार स्ट्रांगरूमों की क्षमता का जायजा लेते हुये अधिशासी अभियन्ता लोक
निर्माण को निर्देशित करते हुये कहा कि एक ईवीएम मशीन व वीवीपैट को रखने के
लिए अवश्य एरिया का आंकलन कर विधानसभा वार कुल मशीनों के लिए एरिया
उपलब्धता की जांच कर ली जाये यदि कमी आ रही हो तो रैक बनाने की व्यवस्था
सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव को निर्देशित
करते हुये कहा कि दो दिनों के अन्दर सभी स्ट्रांग रूम को खाली करते हुये
साफ सफाई करना सुनिश्चित करते हुये रंगाई-पुताई करा ली जाये तथा सभी
स्ट्रांग रूमों में लाईट की व्यवस्था भी सुचारू रूप से सुनिश्चित कर ली
जाये।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।

No comments