सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा-उन्नाव । मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम की अध्यक्षतामें शिकायतें सुनी गई और मौके पर 5 मामलों का निस्तारण भी किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को एसडीएम राजेन्द्र कुमार सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न कराया। आज कुल मिलाकर पचास शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें लेकर आए, जिसमें से पांच मामलों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। एसडीएम ने शेष मामलों को समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार, सीओ एम पी शर्मा, न्यायिक तहसीलदार अंशुमल्लिका सिंह, पूर्ति निरीक्षक चंदा गुप्ता आदि मौजूद रही। वहीं आज फिर 6 अधिकारी अनुपस्थिति रहे।

No comments