Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइको में मारी टक्कर,4 की मौत,3 घायल

लखनऊ । बीती देर रात बंथरा के बनी मोहान मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियांत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक भी वही पर पलट गया। 
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 01 बजे एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर सवार  चार युवक बनी मोहान मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पहली मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इससे तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए रौंद दिया।जिसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया और इसका चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
मृत युवकों में से एक युवक की पहचान उन्नाव के मदूखेड़ा निवासी गौतम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

No comments