अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म पानीपत के सेट पर बनवाया जिम
डेस्क । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय दत्त इन दिनों जयपुर में फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं। वही संजय दत्त अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। जिसके चलते उन्होंने फिल्म पानीपत के सेट पर ही जिम बनवा लिया है।
उन्होंने
जिम के इक्विपमेंट मुंबई से मंगवाए हैं और वह यहां पर रोज वर्क आउट करते
हैं। वर्क आउट करने का समय शूटिंग शुरू होने और पैकअप होने पर निर्भर करता
है। बताया जा रहा है कि उनको जब भी समय मिलता है वह जिम में वर्कआउट करना
शुरू कर देते है। फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी संजय दत्त के साथ वर्क आउट
करती है। पानीपत का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। इसमें संजय दत्त
के अलावा अर्जुन कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त जयपुर में एक
महीने से ज्यादा समय तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस साल संजय दत्त पांच से
ज्यादा फिल्में कर रहे हैं। इस दौरान वह बहुत व्यस्त है और शेड्यूल को
स्ट्रिक्टली फॉलो कर रहे हैं।

No comments