Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भाजपा विधायक को मारी गोली, खतरे से बाहर

लखीमपुर खीरी।  होली मिलन समारोह के दौरान सदर विधायक को एक अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गोली हालांकि पैर से छूते हुए निकल गई। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार प्रारंभ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा भाजपा विधायक होली मिलन समारोह के दौरान नगर भ्रमण को निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनसे मिलने उनके पास जा पहुंचा। युवक ने पैर छूने के बाद उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली पैर को छूते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। विधायक योगेश वर्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार प्रारंभ हो गया।उनकी सुरक्षा को लगाए गए गनमैन को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो मामला खनन को लेकर हो सकता है। वही पुरानी रंजिश को भी नहीं नकारा जा सकता। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

No comments