Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बाहुबली-2 के 100 दिन पूरे, सलमान खान भी तोड़ नहीं पाए रिकॉर्ड



बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने और नए रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' ने 
थिएटर्स में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं. यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी.

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' की रिलीज के समय इसके कलेक्शन में थोड़ी कमी जरूर आई थी, 
लेकिन जल्द ही इसने रफ्तार पकड़ ली थी.

पहले दिन की कमाई के साथ बाहुबली 2 ने बनाए पूरे 11 रिकॉर्ड

Boxofficeindia की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 12 हफ्तों में 510 करोड़ रुपये का 
बिजनेस किया है.

बता दें कि 'बाहुबली 2' की रिलीज के बाद 'ट्यूबलाइट' और 'मॉम' जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. इन दोनों फिल्मों से उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएंगी. लेकिन 'बाहुबली' के सामने कोई टिक 
नहीं पाया.

'बाहबुली: द कन्क्लूजन' की तरह ही 'बाहुबली: द बिगनिंग' भी दर्शकों को बहुत पंसद आया था, 
लेकिन वो 'बाहबुली: द कन्क्लूजन' की बराबरी नहीं कर पाया था.

बाहुबली की इस एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ कर रहा था को-एक्टर, जड़ा थप्पड़

यह फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज 
हुई थी. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य 
भूमिका में हैं.

फिल्म ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

1. 36 करोड़ के साथ 'बाहुबली 2' के नाम सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना. फिल्म ने 
आमिर खान की 'दंगल' से दोगुनी कमाई की है.

2. 'बाहुबली 2' को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलीं. इससे पहले सबसे ज्यादा स्क्रीन्स का रिकॉर्ड सलमान खान 
ने 'सुल्तान' के साथ बनाया था.


3. 'बाहुबली 2' जब रिलीज हुई तो कोई छुट्टी नहीं थी, ना ही कोई फेस्ट‍िवल. यानी बॉलीवुड स्टार्स की हर बड़ी प्लानिंग को फेल करते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा दर्शक खींचने का रिकॉर्ड भी इस फिल्म के नाम बना है. करीब 95 फीसदी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की 'रईस' का यह आंकड़ा 70 प्रतिशत का था.

No comments