अश्विन ने 10 दिनों में दूसरी बार सर रिचर्ड हैडली को पीछे छोड़ा
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अर्धशतकीय
पारी खेली. उन्होंने सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपनी फिरकी का जोर दिखाने से पहले बल्ले से शानदार
54 रन बनाए और टेस्ट करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए.
इसके साथ ही अश्विन ने सबसे कम टेस्ट खेलकर 275+ विकेट के साथ 2000 रन बनाने बनाने का रिकॉर्ड
अपने नाम कर लिया. और न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली को पीछे छोड़ दिया.
पिछले 10 दिनों की बात करें, तो अश्विन ने दूसरी बार हैडली को पीछे छोड़ा. 26 जुलाई को गॉल टेस्ट में
उतरते ही 50 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 275 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे.
इससे पहले यह रिकॉर्ड उसी सर हेडली के नाम दर्ज था, उन्होंने 36 साल पहले 1981 में अपना 50 वां टेस्ट खेलते हुए कुल 262 विकेट हासिल किए थे.

No comments