राहुल के काफिले पर हमले से कांग्रेसी लाल, कहा- साजिश के पीछे BJP
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर गुजरात में ईंट से हमला करने की जहां विपक्ष के
कई दलों ने कड़ी निंदा की है, वहीं बीजेपी के नेता इसे कांग्रेस प्रायोजित हमला बता रहे हैं.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से
हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे.'
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'कांग्रेसी सहानुभूति हासिल करने के लिए खुद ही ऐसे
हमले प्रायोजित कर सकते हैं. वे हर जगह हार रहे हैं.' बीजेपी नेता जगदंबिका पाल ने कहा,
'हमारी इसमें कोई भूमिका नहीं है, इस मामले की जांच करनी चाहिए.'
भाकपा नेता डी राजा ने राहुल गांधी पर हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह
बीजेपी शासित राज्य में हुआ है, इसलिए बीजेपी को जवाब देना होगा.

No comments