खुद को बताते थे CM योगी के सहायक, बिल्डर्स को देते थे धमकी, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
निजी सहायक बताने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को एसटीएफ के सूत्रों ने
बताया कि सूचना मिलने पर बल ने आतिश कुमार मिश्रा, हनुमान शुक्ला और राहुल उपाध्याय
नामक लोगों को लखनऊ के अलीगंज स्थित कपूरथला इलाके में गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए तीनों लोगों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उन्होंने जाली पहचान पत्र के
आधार पर एक सिमकार्ड खरीदा था और उसे ‘ट्रूकॉलर’ पर ‘चीफ मिनिस्टर यूपी’ के नाम से
पंजीकृत कर लिया था. इसी नंबर से वह बिल्डरों को फोन करके खुद को मुख्यमंत्री का निजी
सहायक बताते और उन्हें धमकी देते थे.

No comments