Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फुटबॉल की दुनिया की सबसे महंगी डील, नेमार हर हफ्ते कमाएंगे इतने रुपये




ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ पांच
साल का करार किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना से अलग हुए नेमार ने 200 मिलियन
पाउंड (करीब 16.8 अरब रुपये) में जर्मेन क्लब के साथ करार किया. इसके साथ ही यह वर्ल्ड 
रिकॉर्ड डील हुई.

इसे कहते हैं ट्रांसफर फीस

दरअसल, ट्रांसफर फीस एक क्लब दूसरे क्लब को किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए चुकाता है.
 इसी के आधार पर प्लेयर की सैलरी निर्धारित की जाती है.

हर हफ्ते 6 करोड़ 54 लाख रु.

इस भारी-भरकम डील के बाद अब पेरिस सेंट-जर्मेन उन्हें सैलरी के तौर पर सालाना 4 करोड़ 
50 लाख यूरो यानी करीब 3 अरब 40 करोड़ रुपये देगा. हर हफ्ते की बात करें, तो उनकी कमाई 
8 लाख 65 हजार यूरो यानी करीब 6 करोड़ 54 लाख रुपये होगी.

No comments