PTI प्रवक्ता ने कहा- बहन छोटे कपड़े पहन कर खेलती है, आयशा का जवाब- शर्म करो
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट दिग्गज और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान
पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाने वालीं आयशा गुलालई को ट्विटर पर काफी ट्रोल
किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि आप इमरान खान पर इस तरह के आरोप लगा रही हैं,
लेकिन आपकी बहन ही छोटे कपड़े पहनकर स्कवॉश खेलती है. आपको बता दें कि तहरीक-ए-इंसाफ
की नेता आयशा गुलालई ने आरोप लगाने के बाद नेशनल असेंबली और पार्टी की सदस्यता
से इस्तीफा दे दिया है.
ट्विटर के अलावा पीटीआई के प्रवक्ता ने भी इसका जिक्र किया. प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा
कि गुलालई इमरान पर आरोप लगा रही हैं कि इमरान पाकिस्तान में लंदन का कल्चर लाने की
कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी बहन ही स्कर्ट पहनकर खेलती हैं. आयशा ने भी फवाद को
इस बात का करारा जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट किया कि ये काफी शर्म की बात है पीटीआई के
प्रवक्ता मेरी बहन मारिया को इस मामले में ला रहे हैं, वह एक स्कवॉश प्लेयर हैं और पाकिस्तान के
लिए गर्व हैं.

No comments