Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

डोकलाम से सैनिकों को नहीं हटाएगा चीन, कहा- इससे भारत का बढ़ेगा मनोबल


चीन के एक सैन्य विशेषज्ञ ने कहा कि उनका देश डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस
 नहीं हटाएगा, क्योंकि अगर वह ऐसा करता है तो भारत को भविष्य में उसके लिए समस्या
 खड़ी करने का प्रोत्साहन मिलेगा. नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी ऑफ द पीपुल्स लिबरेशन
 आर्मी के इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डिफेंस में सहायक प्राध्यापक यू दोंगशियोम ने कहा 
कि अगर भारतीय रणनीतिकार और नीति निर्माता यह सोचते हैं कि चीन वापस लौट जाएगा,
 तो वह गलती कर रहे हैं.
यू दोंगशियोम ने कहा कि भारतीय सैनिकों को बिना शर्त तत्काल वापस हो जाना चाहिए.
 चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में यू ने लिखा कि
 बीजिंग डोकलाम से सैनिकों को वापस नहीं बुलाएगा, क्योंकि यह क्षेत्र चीन से संबंधित है
 और ब्रिटेन और चीन के बीच साल 1890 की संधि इस बात का प्रमाण है. उन्होंने कहा,
 'अगर चीन अभी पीछे हटता है, तो भारत भविष्य में और अधिक समस्याएं पैदा करने के
 लिए प्रोत्साहित होगा. बीजिंग और नई दिल्ली के बीच कई सीमाओं पर कई मतभेद हैं, 
लेकिन डोकलाम इनमें शामिल नहीं है.'

No comments