Cricket: तलवारबाजी के जश्न पर शास्त्री ने की जडेजा की कॉपी, तो हंस पड़े कोहली
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दबंग
बल्लेबाजी की बदौलत 622 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करके मैच में अपनी पकड़ मजबूत
कर ली है. दूसरे दिन भारत के स्टार ऑलराउंडर और दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रवींद्र
जडेजा ने भी अपने करियर का 8वां अर्द्धशतक लगाया.
जडेजा ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो, उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में दर्शकों का
जडेजा ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो, उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में दर्शकों का
मनोरंजन करने के लिए बीच मैदान पर तलवारबाजी की. जिसके बाद टीम इंडिया के नए कोच रवि
शास्त्री ने रवींद्र जडेजा के इस स्टाइल को कापी भी किया. जडेजा के अर्द्धशतक का अभिवादन करते
हुए शास्त्री ड्रेसिंग रूम में उनका ये स्टाइल कापी करते हुए नजर आए.

No comments